adevertisment Adevertiisment banner

Kolkata: महिला की गोलीमार कर हत्या, आरोपित की सामूहिक पिटाई में मौत

Kolkata: अलीपुरद्वार शहर के वार्ड नंबर 13 में मंगलवार शाम एक शख्स ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। भागने के दौरान शख्स ने एक और गोली चलाई जिसमें एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आरोपित को पकड़ लिया और आरोपित सामूहिक पिटाई कर डाली। अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान आरोपित की हो गई।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, अलीपुरद्वार के समाजपाड़ा इलाके में एक युवक बाइक से आया और कौशिला महतो नाम की महिला के सिर में गोली मार दी। इस घटना के बाद आरोपित युवक ने बाइक से भागने की कोशिश की। स्थानीय निवासियों ने युवक का पीछा किया। भागते समय युवक ने ईंट भट्ठे पर दोबारा फायरिंग कर दी जिसमें एक अन्य युवक घायल हो गया। स्थानीय निवासियों ने आरोपित युवक को पकड़ लिया और उसकी सामूहिक पिटाई कर डाली। इस बीच गोली से घायल महिला और घायल युवक सहित आरोपित को अलीपुरद्वार अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। गोली से घायल एक अन्य युवक अलीपुरद्वार जिला अस्पताल में भर्ती है। बाद में आरोपित युवक की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

Kolkata: also read- Bagpat- दंगा नियंत्रण अभ्यास के गोलों से मची अफरा तफरी

सूचना मिलने पर एसडीपीओ श्रीनिवास एमपी मौके पर आये। वह इस बारे में कुछ भी नहीं कहना चाहते थे। किस वजह से गोली मारी गई, इसको लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button