adevertisment Adevertiisment banner

Kolkata: शालीमार स्टेशन पर व्यक्ति के पास मिले 17 लाख 95 हजार रुपए, हिरासत में लेकर पूछताछ जारी

Kolkata: शालीमार स्टेशन पर रविवार सुबह एक व्यक्ति के बैग से रविवार सुबह रेल पुलिस ने 17 लाख 95 हजार रुपए बरामद किए। रेल पुलिस सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में घूमता देख जीआरपी ने उससे पूछताछ की। बैग की तलाशी लेने पर उसमें से पुलिस ने 17 लाख 95 हजार रुपए बरामद किए। वह व्यक्ति इस बात का कोई वैध जवाब नहीं दे सका कि पैसे कहां से आए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार शख्स का नाम विनय कुमार है। वह हावड़ा के पीके बनर्जी रोड का रहने वाला है। रविवार को पटना-शालीमार दुरंत एक्सप्रेस से वह शालीमार स्टेशन पर उतरा। उसके पास से ट्रेन का टिकट मिला है। विनय को प्लेटफार्म नंबर तीन पर संदिग्ध अवस्था में घूमता देख जीआरपी अधिकारियों ने उससे पूछताछ की। जब उसने अपना बैग खोला तो पुलिस हैरान रह गई। बैग से 17 लाख 95 हजार रूपये बरामद हुए।

Kolkata: also read- Jalaun: धसी हुई पुलिया की गहरी कटान में महिला गिरी, पानी में डूबकर मौत

पुलिस ने नियमानुसार, रकम जब्त कर लिए। इतनी बड़ी राशि का स्त्रोत नहीं बता पाने के कारण पुलिस ने विजय को हिरासत में ले लिया। खबर लिखे जाने तक विनय से जीआरपी थाने में पूछताछ चल रही थी।

Related Articles

Back to top button