Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश की आज होने वाली प्रगति यात्रा स्थगित  

Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा का शेड्यूल बदल गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य की वजह से आज (27 जनवरी) होने वाली प्रगति यात्रा स्थगित कर दिया गया है। उनकी तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से पूर्णिय में होने वाली प्रगति यात्रा स्थगित की गई है।

इस संबंध में सचिवालय ने एक पत्र जारी किया है। जिसके अनुसार मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा अब 28 जनवरी मंगलवार से शुरू होगी। नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के तीसरे चरण में बुधवार को कटिहार जाएंगे और 30 जनवरी को मधेपुरा का दौरा करेंगे।

Bihar: also read- Chhattisgarh: देर रात बालोद सड़क हादसे में पत्नी की मौत, पति और बच्ची गंभीर

चौथे चरण की प्रगति यात्रा का शेड्यूल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा की शुरुआत अगले महीने यात्रा 1 फरवरी से होने वाली है। 1 फरवरी को मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान भागलपुर पहुंचेंगे। शाम को वे पटना लौट जाएंगे। इसके बाद 2 फरवरी को मुख्यमंत्री बांका में प्रगति यात्रा के दौरान विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। 6 फरवरी को मुंगेर, 8 फरवरी को लखीसराय और शेखपुरा, 10 फरवरी को जमुई और 11 फरवरी को यात्रा के अंतिम दिन नवादा पहुंचेंगे।

Related Articles

Back to top button