adevertisment Adevertiisment banner

Prayagraj News-बसंत पंचमी स्नान पर्व पर सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता

Prayagraj News-बसंत पंचमी स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था लागू की है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर श्री अमिताभ यश ने आज दिनांक 02-02-2025 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज, मंडलायुक्त प्रयागराज व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ रिज़र्व पुलिस लाइंस स्थित ICCC से सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

read also-UP NEWS-फर्जी कागजात की मदद से 19 साल से नौकरी कर रहा था सिपाही, शिकायत के बाद केस

उन्होंने प्रयागराज जंक्शन, प्रयाग स्टेशन, बस अड्डों, प्रमुख चौराहों और प्रमुख स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं के आवागमन, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रयागराज पुलिस ने मेला क्षेत्र एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा चाक-चौबंद करने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और मेला क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी भी स्थिति में त्वरित कार्रवाई हो सके। भीड़ नियंत्रण के लिए सीसीटीवी कैमरों लगातार निगरानी की जा रही है, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Back to top button