adevertisment Adevertiisment banner

Varanasi: तेज रफ्तार कार खड़ी बस से टकराने से ससुर दामाद की मौत

Varanasi: राजातालाब थाना क्षेत्र के वीरभानपुर हनुमान मंदिर के समीप वाराणसी प्रयागराज राजमार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित एक कार खड़ी बस से टकरा गई। हादसे में कार सवार ससुर और दामाद की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद शवों को अपने कब्जे में ले लिया। कार सवार प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर वाराणसी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आ रहे थे।

मूल रूप से बिहार बेगूसराय के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा, बरखुट गांव निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह (90), सहरसा बिहार के शोहा सोनबरसा गांव निवासी अमरेंद्र सिंह (62), प्रवीण कुमार सिंह (60) व उनकी पत्नी सुषमा सिंह (54) तथा बहन विभा सिंह (56) प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर स्नान के बाद भोर में वाराणसी के लिए कार से रवाना हुए। कार सुबह आठ बजे के लगभग जैसे ही वीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर के सामने हाईवे पर पहुंची अचानक खड़ी बस के पीछे घुस गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान देवेंद्र प्रताप सिंह और अमरेंद्र सिंह की मौत हो गई। मृतक दोनों आपस में ससुर व दामाद थे।

Varanasi: also read- Gold and Silver Rate: सोने के रेट में हुए बदलाव, पहुंचा 86 हजार के पार

वहीं, प्रवीण कुमार सिंह, सुषमा सिंह, विभा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राजातालाब थाना प्रभारी अमित वर्मा तथा एसीपी सदर संजीव शर्मा ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को एंबुलेंस से इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा। जहां ससुर और दामाद को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button