Kaushambi News-कौशांबी से प्रयागराज तक सम्पूर्ण ट्रैफिक जाम
Kaushambi News-प्रयागराज महाकुंभ मेला में यातायात के संचालक को लेकर सरकार सरकारी मशीनरी द्वारा बनाया गया मास्टर प्लान पूरी तरह से फेल हो गया है। दो दिन से सड़के पूरी तरह से जाम हो गई है। यात्री आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। जाम के चलते भीड़ के बीच फंसे लोग व्याकुल हो रहे हैं। बूंद-बूंद पानी को लोग तरस रहे हैं। 24 घंटे से लोगों को भोजन नहीं नसीब हुआ है, लेकिन दूसरे दिन भी जाम की स्थिति में प्रशासन सुधार नहीं कर सका है। आवागमन बहाल नहीं हो सका है। महाकुंभ पहुंचना दिवा स्वप्न सरीखा लोगों को दिखाई पड़ने लगा है। कल से चले लोग आज तक प्रयागराज की सीमा में दाखिल नहीं हो पाए। 35 किलोमीटर लंबे ट्रैफिक जाम से श्रद्धालु बेहाल हो गए हैं यातायात व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई।
READ ALSO-Mahakumbh News-प्रयागराज में आज आठ घंटे से अधिक रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
जाम के भीड़ में फंसे हजारों लोगों को खाना पीना भी नहीं मिल पा रहा है। होटल ढाबा के खाने कम पड़ गए हैं दैनिक नित्यकर्म के लिए जाम की भीड़ में फंसे हजारों श्रद्धालु बेहाल दिखाई पड़े हैं। मल – मूत्र त्याग करने की उनकी व्यवस्थाएं नहीं हो रही है। 24 घंटे से जाम में फंसे लोगों में किसी का डीजल खत्म हो गया तो किसी की टंकी से पेट्रोल खत्म हो गया है पूरी व्यवस्थाएं पूरी तरह से चौपट दिखाई पड़ रही है। अब जाम कितने दिन तक चलता रहेगा यह बड़ा सवाल खड़ा है। प्रयागराज में एंट्री प्वाइंट काफी वक्त से बंद पड़े हैं प्रशासन का कोई अंदाजा नहीं। पहले से आने वाले या रस्ते में कितना ट्रैफिक आ रहा है इसकी कोई मुक्कमल जानकारी नहीं श्रद्धालुओं को जानकारी नहीं होने से लाखों लोग हताश परेशान दिखाई पड़ रहे हैं।