adevertisment Adevertiisment banner
Trending

केरल के सीएम का गोल्‍ड तस्‍करी में नाम आना शर्मनाक: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायर ब्रांड प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केरल में चुनाव प्रचार के दौरान गुरूवार को कांग्रेस और उसके सहयोगियों को ललकारते हुये कहा कि तटवर्ती राज्य की जनता के साथ षडयंत्र अब और नहीं होने दिया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि केरल के मुख्‍यमंत्री का गोल्ड तस्करी में नाम आना राजनीतिक इतिहास की सबसे शर्मनाक घटना है।

सीएम योगी ने कहा, “ मैं यहां के विकास के लिए, मछुआरों के समृद्धि के लिए, और केरल के सर्वांगीण उन्नति के लिए एनडीए एलायंस को आप सबके सामने विकल्प बनाने का आवाहन करने आया हूँ। ” केरल के हरिपद और कट्टाकडा में जनसभाओं को संबोधित करने के अलावा योगी आदित्यनाथ ने अडूर, कझकोट्ठम और कुरुककुट्टी में राजग प्रत्‍याशियों के पक्ष में लंबा रोड शो किया।

इस दौरान उन्होने कहा कि केरल सनातन आस्था की भूमि रही है, लेकिन आज़ादी के पहले से यहां राजनीतिक षड्यंत्र होते रहे हैं। आज़ादी के बाद कांग्रेस के साथ मुस्लिम लीग ने मिलकर यहां षड्यंत्र जारी रखे! यूडीएफ, एलडीएफ ने परिवारवाद को बढ़ावा देकर, भ्रष्‍टाचार को बढ़ावा दिया। योगी ने कहा कि केरल के नौजवानों के साथ धोखा हुआ।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केरल के अंदर एलडीएफ और यूडीएफ में विकास कि नहीं , भ्रष्टाचार को लेकर प्रतिस्‍पर्धा होती रही है। आज केरल की आवश्यकताएं हैं कि यहां के नौजवानों को रोजगार,नौकरी चाहिए। लेकिन केरल का पब्लिक सर्विस कमीशन भ्र्ष्टाचार का अड्डा बन गया है। यहां जे नौजवान आत्महत्या करने के लिए मजबूर होते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button