adevertisment Adevertiisment banner

Stock Market: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, Sensex और Nifty उछले

Stock Market: घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे शेयर बाजार की चाल में तेजी आ गई। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.18 प्रतिशत और निफ्टी 0.25 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रेंट लिमिटेड, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर 2.88 प्रतिशत से लेकर 1.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ब्रिटानिया, सन फार्मास्युटिकल्स और टीसीएस के शेयर 2.37 प्रतिशत से लेकर 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,460 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,083 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 377 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 17 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 13 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 30 शेयर हरे निशान में और 20 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 180.12 अंक टूट कर 75,787.27 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण ये सूचकांक गिर कर 75,581.38 अंक तक गिर गया, लेकिन पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारी शुरू हो जाने की वजह से इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से सुबह 10 बजे के करीब ये सूचकांक उछल कर 76,146.64 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। बाजार में लगातार जारी खरीद-बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 140.44 अंक की मजबूती के साथ 76,107.83 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 98.05 अंक की गिरावट के साथ 22,847.25 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव की वजह से ये सूचकांक फिसल कर 22,814.85 अंक तक आ गया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 23,043.05 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 56.50 अंक की तेजी के साथ 23,001.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Stock Market: also read- Chennai news- तमिलनाडु में यौन अपराधों के खिलाफ अन्नाद्रमुक सदस्यों ने किया विरोध प्रदर्शन

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 29.47 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75,967.39 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी ने 14.20 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,945.30 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Related Articles

Back to top button