adevertisment Adevertiisment banner

UP News-नेत्र कुम्भ में रिकार्ड साढ़े सात हजार लोगों ने करायी आंखों की जांच

UP News-नेत्र कुम्भ समापन के एक दिन पूर्व आज मंगलवार को करीब साढ़े सात हजार लोगों के आंखों की जांच की गयी। यह अब तक का एक दिन का रिकार्ड है। इससे नेत्र कुम्भ आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। उम्मीद है कि समापन के दिन 26 फरवरी को इसकी संख्या में बढ़ोत्तरी होगी।

उल्लेखनीय है कि, महाकुम्भ नगर के सेक्टर 6 स्थित बजरंग दास मार्ग पर नेत्र कुम्भ का उद्घाटन बीते 5 जनवरी को किया गया था। तब से लेकर आज तक अनवरत लोगों के आंखों की जांच जाने माने नेत्र रोग चिकित्सक करते रहे। अब तक करीब दो लाख तीस हजार लोगों के आखों की जांच की गयी है। मंगलवार को सर्वाधिक साढे सात हजार लोगों के आखों की जांच की गयी। यह अब तक एक दिन का रिकार्ड है। इनमें बडी संख्या में जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मा दिया गया।

आयोजन समिति की मीडिया कोआर्डिनेटर डॉक्टर कीर्तिका अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि नेत्र कुम्भ की चिकित्सा सेवा व्यवस्था से लोग शुरू से ही अभिभूत थे। यहा देश के जाने माने नेत्र रोग चिकित्सकों ने लोगों की सेवा की। नेत्र चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में इतना बड़ा आयोजन अभी तक नहीं हुआ था। इसके लिए सक्षम एवं अन्य सहयोगी सस्थाओं की जितनी सराहना की जाये कम है।
read also-Jharkhand News- अवैध गुटखा और तंबाकू के भंडारण की जांच
नेत्र कुम्भ का समापन 26 फरवरी कोनेत्र कुंभ आयोजन समिति की मीडिया कोआर्डिनटर डॉक्टर कीर्तिका अग्रवाल ने बताया कि नेत्र कुम्भ का समापन महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को सायं 6 बजे होगा। इस अवसर पर नेत्र कुम्भ परिसर स्थित सूरदास सभागार में समापन समारोह का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उद्घाटन के दिन पांच जनवरी को ही लोगों के आंखों की जांच शुरू कर दी गयी थी। तब से लेकर अब तक लाखों लोग आकर नेत्र चिकित्सा सेवा ले चुके हैं। करीब दो लाख लागों को निःशुल्क चश्मा भी दिया जा चुका है। नेत्र कुम्भ का विधिवत समापन 26 फरवरी को होगा।

Related Articles

Back to top button