adevertisment Adevertiisment banner

Araria News-जिला प्रशासन की ओर से महिला दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित

Araria News-अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कला संस्कृति एवं युवा विभाग, महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला प्रशासन के तत्वावधान में जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाहरणालय अररिया स्थित परमान सभागार में सम्मान समारोह के साथ किया गया,जिसका उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर जिला पदाधिकारी अनिल कुमार एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा आदि पर विशेष ध्यान देते हुए सभी को अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस क्रम उपस्थित पदाधिकारी द्वारा बारी-बारी से कार्यक्रम को संबोधित किया गया।

सम्मान समारोह में कुल 13 महिलाओं को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसमें 07 को जिला और 06 महिलाओं को राज्य स्तर से महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा चयनित को पुरस्कृत किया गया है। इन्हें महिला एवं बाल विकास द्वारा नायिका अपने जीवन की थीम के तहत मोमेंटो, स्मार्ट वाच और प्रशस्ति पत्र से दिया गया। इस क्रम जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया। कार्यक्रम के अंत में अंत महिलाओ और बेटियों के नाम पर पौधरोपण भी किया।
read also-Jabalpur News-महिला दिवस पर भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं का किया सम्मान
दूसरी ओर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बैडमिंटन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता दो वर्ग सीनियर और जूनियर वर्ग में आयोजित हुआ।सीनियर वर्ग में पूजा भारती प्रथम स्थान,श्वेता भारती द्वितीय स्थान,प्रतिभा कुमारी तृतीय स्थान पर रही।जूनियर वर्ग में प्रकृति प्रभाकर प्रथम स्थान,सानिया निगार द्वितीय स्थान और काजल कुमारी तृतीय स्थान पर रही।सभी विजेताओं को डीएम द्वारा बैडमिंटन और मैडल से पुरस्कृत किया गया।

Related Articles

Back to top button