adevertisment Adevertiisment banner

Colombo: प्रधानमंत्री मोदी का कोलंबो के फ्रीडम स्क्वायर पर अभूतपूर्व स्वागत

Colombo: भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का श्रीलंका की राजधानी कोलंबो के ऐतिहासिक फ्रीडम स्क्वायर पर आज अभूतपूर्व आधिकारिक स्वागत किया गया। श्रीलंका में किसी अन्य देश के नेता को यहां संभवत: पहली बार इस प्रकार सम्मानित किया गया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने फ्रीडम स्क्वायर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया।

श्रीलंका के सिंहली भाषा के अखबार ‘दिवैना’ की खबर में यह जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा (04 से 06 अप्रैल) पर कल श्रीलंका पहुंचे थे। उनकी इस यात्रा का मकसद दक्षिणी पड़ोसी के साथ आर्थिक और सामरिक संबंधों को मजबूत करना है। प्रधानमंत्री मोदी कल अनुरापुरा में भगवान जया श्रीमहाबो की पूजा करेंगे। भारतीय प्रधानमंत्री के साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर सहित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा है।

Colombo: also read- IPL 2025: पंत और दिग्वेश पर लगा जुर्माना, लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका

प्रधानमंत्री मोदी स्वागत समारोह के बाद राष्ट्रपति सचिवालय पहुंचे। उनकी राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ द्विपक्षीय बैठक हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका के 5000 धार्मिक स्थलों की छतों पर सोलर पैनल लगाने की परियोजना का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वो अनुराधापुरा में भगवान श्रीमहाबो के दर्शन भी करेंगे। भारत के अनुदान से स्थापित महावा-अनुराधापुरा रेलवे सिग्नलिंग सिस्टम और उन्नत महावा-ओमंता रेलवे लाइन का आधिकारिक उद्घाटन करेंगे। उनकी यात्रा 06 अप्रैल की दोपहर को पूरी होगी

Related Articles

Back to top button