adevertisment Adevertiisment banner
Trending

यूपी पंचायत चुनाव: पहले चरण में 18 जिलों में मतदान जारी, कोरोना प्रोटोकॉल का रखा जा रहा है ध्यान

लखनऊ। कोरोना महामारी के बीच उत्तर प्रदेश में हो रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को हो रहा है, जो सुबह सात बजे से शुरू हो कर शाम छह बजे तक चलेगा। यूपी के पहले दौर में 18 जिलों में जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी), ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद के लिए 2.21 लाख से अधिक पदों के लिए 3.33 लाख से ज्यादा उम्मीदवार चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं।

छिटपुट हिंसा के बीच शांतिपूर्ण मतदान
छिटपुट हिंसा के बीच राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोटिंग जारी है। एक दो जगहों से वोट डालने को लेकर मारपीट की बात सामने आई है वहीं कई केंद्रों पर भारी सुरक्षाबलों की तैनाती के कारण मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है।

आगरा में कड़ी सुरक्षा
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के दिगनेर में कड़ी सुरक्षा के बीच बोटिंग जारी है। बूथ पर भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। लोग कतार में लगकर वोट देने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

सहारनपुर में मतदान शुरू
पहले चरण में सहारनपुर में भी वोटिंग हो रहा है. यहां 884 ग्राम प्रधान, 1207 बीडीसी और 49 जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए वोटिंग शुरू हो चुका है। वोटर सुबह जल्दी वोट डालने के लिए बूथों पर पहुंच गए। वोटरों की लंबी कतार देखी जा रही है।

इस बूथ पर चुनाव आयोग के निर्देश का नहीं हो रहा है पालन
निर्वाचन आयोग की तरफ से कहा गया था पोलिंग बूथ पर 6-6 फ़ीट की दूरी पर गोले लगाकर सोशल डिस्टनसिंग मेन्टेन की जाएगी। लेकिन जावली गांव के इस पोलिंग बूथ पर ना ही कहीं मार्किंग दिखाई दी और ना ही लोगों के बीच डिस्टेंस मेंटेन करवाने के लिए कोई अधिकारी नजर आए।

इन जिलों में हो रहा है मतदान
अयोध्या, आगरा, कानपुर नगर, गोरखपुर, जौनपुर, प्रयागराज, झांसी, गाजियाबाद, बरेली, भदोही, सामपुर, महोबा, रायबरेली श्रावस्ती, संत कबीर नगर, सहारनपुर, हरोदई और हाथरस में वोटिंग शुरू हो चुकी है। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए इन जिलों में वोटिंग कराई जा रही है।

Related Articles

Back to top button