International ICC T-20: T20 पावरप्ले के नियम में बड़ा बदलाव, ICC ने दी मंजूरी
International ICC T-20: टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब और ज्यादा रोमांच देखने को मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी20 मुकाबलों के पावरप्ले नियम में बड़ा बदलाव करते हुए एक नया नियम लागू करने का ऐलान किया है। यह नियम जुलाई 2025 से प्रभावी होगा।
अब ओवर कटौती के बावजूद पावरप्ले रहेगा 30%
अब तक यह देखा जाता था कि अगर किसी टी20 मैच में ओवरों की संख्या कम कर दी जाती थी — चाहे बारिश के कारण हो या पिच की स्थिति के चलते — तो पावरप्ले के ओवर भी अनियमित तरीके से घटा दिए जाते थे। लेकिन नए नियम के अनुसार, अब ओवर कम होने के बावजूद पावरप्ले लगभग 30% ओवरों तक सुनिश्चित किया जाएगा।
कैसे होगा नया पावरप्ले कैलकुलेशन
ICC ने यह स्पष्ट किया है कि अब पावरप्ले की गणना कुल ओवर्स के 30% के आधार पर की जाएगी। यानी यदि किसी टी20 मैच को छोटा कर दिया जाए, तो भी उसी अनुपात में बल्लेबाजों को पावरप्ले के ओवर मिलेंगे।
नए पावरप्ले नियम का चार्ट
कुल ओवर | पावरप्ले ओवर |
---|---|
5 ओवर | 1.3 ओवर |
6 ओवर | 1.5 ओवर |
7 ओवर | 2.1 ओवर |
8 ओवर | 2.2 ओवर |
9 ओवर | 2.4 ओवर |
10 ओवर | 3 ओवर |
11 ओवर | 3.2 ओवर |
12 ओवर | 3.4 ओवर |
13 ओवर | 3.5 ओवर |
14 ओवर | 4.1 ओवर |
15 ओवर | 4.2 ओवर |
16 ओवर | 4.5 ओवर |
17 ओवर | 5.1 ओवर |
18 ओवर | 5.2 ओवर |
19 ओवर | 5.4 ओवर |
इस नए नियम का सीधा असर गेंदबाजों पर पड़ेगा। पहले जब ओवर कम होते थे, तब गेंदबाजों को राहत मिलती थी क्योंकि फील्डिंग प्रतिबंध भी घट जाते थे। लेकिन अब पावरप्ले का अनुपात तय होने से बल्लेबाजों को ज्यादा मौके मिलेंगे, जिससे गेंदबाजों को दबाव झेलना पड़ेगा।
International ICC T-20: ALSO READ-Jagannath Rath Yatra 2025: आज से शुरू हुई भक्ति और आस्था की अनोखी यात्रा, जानें इससे जुड़ी खास बातें
क्रिकेट को और रोमांचक बनाने की कोशिश
ICC का यह कदम क्रिकेट को और अधिक दर्शनीय और प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के लिए उठाया गया है। अब बारिश या अन्य कारणों से कटे हुए मैचों में भी बल्लेबाजों को वह शुरुआती बढ़त मिलेगी जो पावरप्ले में मिलती है।