Share Market: धड़-धड़ाकर गिरे BSE के शेयर, SEBI के एक्शन का तगड़ा असर

Share Market: भारतीय शेयर बाजार के दो प्रमुख एक्सचेंजों में से एक, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के शेयरों में मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली। बीएसई के शेयर इस खबर को लिखते समय 6.77% गिरकर 2457.80 के स्तर पर ट्रेड कर रहे थे। इस गिरावट के पीछे भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की एक कड़ी कार्रवाई को वजह बताया जा रहा है।

Jane Street पर सेबी का शिकंजा

शुक्रवार, 5 जुलाई को सेबी ने अमेरिकी ट्रेडिंग फर्म Jane Street Group पर शेयरों में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए भारतीय बाजार में ट्रेडिंग से प्रतिबंधित कर दिया। इसके साथ ही कंपनी को 55 करोड़ रुपये का गलत तरीके से कमाया गया मुनाफा वापस लौटाने का भी आदेश दिया गया। सेबी के इस फैसले का असर सिर्फ Jane Street तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके असर से भारत के एक्सचेंज खुद भी प्रभावित हुए हैं, खासकर BSE।

BSE के शेयरों पर दिखा असर

BSE के शेयरों में यह गिरावट अचानक नहीं आई। शुक्रवार को जब SEBI ने Jane Street पर एक्शन लिया, उसके बाद से ही BSE के शेयरों में गिरावट शुरू हो गई थी।

  • 3 जुलाई को बीएसई का शेयर 2812.50 पर बंद हुआ था।

  • 4 जुलाई को खबर आने के बाद यह 2662.90 पर ओपन हुआ।

  • 8 जुलाई को शेयर 2640 पर खुले और फिर 2437.70 तक गिर गए।

इस तरह पिछले 5 दिनों में बीएसई के शेयर 11% से अधिक गिर चुके हैं।

Jane Street का भारत में बड़ा दांव

Jane Street ने बीते वर्ष भारतीय इक्विटी डेरिवेटिव्स मार्केट में जबरदस्त मुनाफा कमाया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ने 2.3 बिलियन डॉलर (लगभग 19,000 करोड़ रुपये) का शुद्ध लाभ अर्जित किया। ऐसे में सेबी का बैन भारतीय बाजार में उनकी उपस्थिति और निवेश गतिविधियों पर गहरा असर डालेगा। इससे एक्सचेंजों पर भी दबाव बनना स्वाभाविक है।

Share Market: also read- SmritiIraniOnTV – पूर्व मंत्री अब फिर बहू बनने को तैयार! स्मृति ईरानी लौट रहीं हैं छोटे पर्दे पर

BSE के मजबूत फंडामेंटल्स को भी झटका

हालांकि बीएसई एक मजबूत और लाभ में चल रही कंपनी है।

  • मई में कंपनी ने 2:1 के रेशियो में बोनस शेयर जारी किए थे।

  • इसके अलावा, 23 प्रति शेयर का डिविडेंड भी निवेशकों को दिया गया था।

  • वित्त वर्ष 2025 की समाप्ति (31 मार्च 2025) तक बीएसई ने 49,367 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया।

वर्तमान में बीएसई का मार्केट कैप करीब 99,970 करोड़ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button