New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को करेंगे दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन
New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। यह ऐतिहासिक अवसर दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित पार्टी के नए भवन में आयोजित होगा, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, पार्षद और हजारों पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।
भाजपा कार्यालय का विकास यात्रा
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह कार्यालय भाजपा की संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पार्टी का पहला कार्यालय अजमेरी गेट में खुला था, फिर रकाबगंज रोड और 14 पंडित पंत मार्ग पर लगभग 35 वर्षों तक संचालन के बाद अब पार्टी का अपना भवन दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थापित हुआ है।
भूमि पूजन से उद्घाटन तक
इस भवन का भूमि पूजन 9 जून 2023 को भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा किया गया था। सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का उद्घाटन करना पार्टी के लिए गौरव का क्षण होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह निर्माण नेतृत्व के मार्गदर्शन, वरिष्ठ नेताओं के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की इच्छा शक्ति का परिणाम है।
New Delhi: also read- Guwahati news: बीपीएफ ने बीटीसी पर फिर किया कब्जा, हग्रामा मोहिलरी ने राज्यपाल से मिलकर परिषद गठन का दावा पेश किया
संगठनात्मक विस्तार
सचदेवा ने बताया कि भाजपा की दूरदर्शी योजना के तहत देश के हर राज्य की राजधानी और जिले में पार्टी के निजी कार्यालय के निर्माण का लक्ष्य तय किया गया है। दिल्ली के सभी 14 संगठनात्मक जिलों के पास अब अपने निजी संगठन कार्यालय हैं। यह उद्घाटन भाजपा के संगठनात्मक विकास की एक नई उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, जो पार्टी की जमीनी मजबूती और कार्यकर्ताओं के समर्पण को दर्शाता है।