Prashant kishor: बिहार के बाद दिल्ली में जन सुराज की एंट्री! प्रशांत किशोर की पार्टी करेगी संगठन विस्तार
Prashant kishor: राजधानी में पार्टी की संचालन समिति के गठन की तैयारी, MCD से लेकर विधानसभा और लोकसभा चुनावों पर भी नजर।
Prashant kishor: बिहार में राजनीतिक पहचान बनाने के बाद अब प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (JSP) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। पार्टी रविवार को दिल्ली में एक अहम बैठक आयोजित करने जा रही है, जिसमें संगठन विस्तार और भविष्य की रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।



