BCCI one day trophy: हिमाचल की पुरुष अंडर-19 टीम घोषित, वीनू मांकड़ वनडे ट्रॉफी में त्रिपुरा से पहला मुकाबला

BCCI one day trophy: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने बीसीसीआई वीनू मांकड़ वन डे एलीट टूर्नामेंट के लिए पुरुष अंडर-19 टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान बिलासपुर के आदित्य कटारिया को सौंपी गई है। हिमाचल प्रदेश अपना पहला मुकाबला 9 अक्टूबर को त्रिपुरा के खिलाफ खेलेगा। टूर्नामेंट के सभी मैच देहरादून में आयोजित किए जाएंगे।

टीम में शामिल खिलाड़ी टीम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चुने गए प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी शामिल हैं:

  • बिलासपुर: ऋषव ठाकुर, आदित्य कटारिया (कप्तान)
  • हमीरपुर: अक्षय वशिष्ठ
  • कांगड़ा: अग्रिम चंबियाल, सोहम मिश्रा, सिद्धक ढिल्लों, अंश धीमान
  • किन्नौर: अनीश
  • कुल्लू: सचिन मेहता
  • मंडी: लक्ष्य ठाकुर
  • शिमला: सुजल ब्रोटा
  • सिरमौर: जपनीत सिंह
  • सोलन: जयादित्य डोगरा, नौनिहाल, कबीर सिंह
  • ऊना: अर्पित सिंह

सहायक स्टाफ टीम के साथ नियुक्त किए गए सहयोगी स्टाफ में शामिल हैं:

  • कोच: अंकित अग्रवाल
  • सहायक कोच: रोहित कालिया
  • फिजियो: मयंक बालासुंदरम
  • प्रशिक्षक: अंकुश आदित्य
  • वीडियो विश्लेषक: संदीप कुमार
  • साइड आर्म: संदीप कुमार
  • प्रबंधक: विवेक धीमान

BCCI one day trophy: also read- Pratapgarh news: निशुल्क मां विंध्यवासिनी दर्शन यात्रा का शुभारंभ- डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने दिखाई ध्वजा

मैच कार्यक्रम

  • 9 अक्टूबर: हिमाचल vs त्रिपुरा
  • 11 अक्टूबर: हिमाचल vs छत्तीसगढ़
  • 13 अक्टूबर: हिमाचल vs चंडीगढ़
  • 15 अक्टूबर: हिमाचल vs कर्नाटक
  • 17 अक्टूबर: हिमाचल vs हैदराबाद

यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मंच है। हिमाचल की टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Related Articles

Back to top button