Mission Shakti 5.0 : मिशन शक्ति : सशक्त नारी – सुरक्षित समाज

Mission Shakti 5.0 : डॉ. चारू द्विवेदी ने बालिकाओं को कराया पुलिस लाइन चुर्क का भ्रमण, आत्मरक्षा के गुर सिखाए

Mission Shakti 5.0 : महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति 5.0 के तहत मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय उरमौरा, थाना रॉबर्ट्सगंज की कक्षा 6, 7 और 8 की छात्राओं को पुलिस लाइन चुर्क का भ्रमण कराया गया। इस विशेष कार्यक्रम का संचालन क्षेत्राधिकारी यातायात एवं मिशन शक्ति नोडल अधिकारी डॉ. चारू द्विवेदी और अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार ने किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों, यातायात नियमों तथा साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान पम्पलेट भी वितरित किए गए और छात्राओं को आत्मरक्षा के बुनियादी गुर सिखाए गए।

अधिकारियों ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 1930 और 112 की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में इन नंबरों पर संपर्क कर तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है।

अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा —

हर बालिका सशक्त बने, अपने अधिकारों को जाने और किसी भी विपरीत परिस्थिति में निडर होकर सहायता प्राप्त करे — यही मिशन शक्ति का मूल उद्देश्य है।

इस अवसर पर आरआई मो. नदीम, टीएसआई के.के. शुक्ला सहित पुलिस बल के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में सोनभद्र पुलिस द्वारा लगातार ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि जनपद की प्रत्येक नारी सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सके।

 

Related Articles

Back to top button