Bhopal News-भोपालः राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता शुक्रवार से
Bhopal News-मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार 69वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी 17 वर्ष बालक-बालिका एवं बेसबाल 14 एवं 19 वर्ष बालक-बालिका प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार, 7 नवंबर से आगाम 11 नवंबर तक किया जा रहा है। हॉकी में बालक वर्ग में 9 संभाग एवं बालिका वर्ग में 8 संभाग की टीम इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। बेसबाल में बालक वर्ग में 9 संभाग एवं बालिका वर्ग में 8 संभाग की टीम भाग ले रही है। लगभग 450 बालक एवं 400 बालिकाएं तथा 100 से अधिक अधिकारी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।
जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश मोदी ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया कि बॉल-बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं टीआईटी स्कूल आनंद नगर एवं एनसीसी ग्राउंड भेल भोपाल में आयोजित की जाएगी। हॉकी की प्रतियोगिताएं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया साई सेंटर ग्राउंड गोरेगांव, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम मयूर पार्क लिंक रोड नंबर एक एवं ऐशबाग स्टेडियम में की जाएगी। सभी खिलाड़ियों की आवास व्यवस्था भेल क्षेत्र के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में की गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 7 नवंबर को एनसीसी मैदान भेल भोपाल में दोपहर 12 बजे होगा।
Bhopal News-Read Also-Silver Jubilee Youth Festival:-विकसित भारत 2047 की संकल्पना को साकार करने के लिए युवा दे रहे योगदान: मुख्यमंत्री



