adevertisment Adevertiisment banner

Sonbhadra News – पार्टी कार्यालय पर समाजवादी महिला सभा की मासिक बैठक सम्पन्न

Sonbhadra News – समाजवादी महिला सभा की मासिक बैठक आज सोनभद्र के जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता महिला सभा की जिला अध्यक्ष गीता गौर ने की। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव भी उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए राम निहोर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में महिलाओं की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन‑जन तक पहुंचाने का कार्य महिलाएं कर रही हैं और इस समय मतदाता सूची में बड़ी भूमिका निभा रही हैं। यादव ने कहा कि आने वाले समय में महिलाएं भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगी।

समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष गीता गौर ने अपने संबोधन में कहा कि सभी माता‑बहनों की यह जिम्मेदारी है कि वे पार्टी को मजबूत करें और अपने हक की लड़ाई लड़ें। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को पंगु बनाना चाहती है, लेकिन आज की महिलाएं भाजपा के चंगुल में फंसने वाली नहीं हैं। गीता गौर ने कहा कि अपने अपने बूथों पर मतदाताओं का एस आई आर फार्म संबंधित ब्लाक द्वारा 2003 के फार्म भरवाने का कार्य निर्धारित समय के अंदरजल्द से जल्द किया जाए वही श्री गौर ने बताया की महिलाओं का वास्तविक हितैषी केवल समाजवादी पार्टी है, जिसने अपनी सरकार में महिलाओं के विकास के लिए कई योजनाएँ लागू की हैं, जैसे समाजवादी पेंशन और स्वास्थ्य लाभ। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएँ और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करें।

बैठक में किरण कुशवाहा, गीता सिंह, सविता, चिंता यादव, रेशमा, रुक्मणी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन महिला सभा के सचिव ने किया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समापन हुआ।
बैठक के बाद गीता गौर ने कहा कि आगामी चुनाव में महिला कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगी और पार्टी के लिए अधिक महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर महिला सशक्तिकरण के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button