Pratapgarh News-कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा, तिवारी महमदपुर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Pratapgarh News-प्रतापगढ़ जिले के विकासखंड बिहार अंतर्गत ग्राम पंचायत तिवारी महमदपुर में सोमवार से सप्तदिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन गांव में श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

मुख्य यजमान राजरानी दुबे एवं कुंजबिहारी दुबे के नेतृत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन किया गया। पूजित कलश को सिर पर रखकर महिलाओं ने पूरे विधि-विधान के साथ यात्रा निकाली, जो मुख्य यजमान के आवास से शुरू होकर कमासिन बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर होते हुए मां कामाक्षी देवी धाम पहुंची। वहां पूजन-अर्चन के बाद यात्रा का समापन हुआ।

कलश यात्रा के दौरान डीजे पर बज रही भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरे गांव में धार्मिक माहौल बना रहा और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में आचार्य घनश्याम जी महाराज अपने ओजस्वी एवं मधुर प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। कथा सात दिनों तक चलेगी।

इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि हर्षवर्धन सिंह, पंकज द्विवेदी, नीरज द्विवेदी, तोयज द्विवेदी, पीयूष द्विवेदी, देव द्विवेदी, लालजी द्विवेदी, राजमणि तिवारी, गंगा प्रसाद पांडेय, राकेश तिवारी, दिवाकर शुक्ला, दिवाकर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Pratapgarh News-Read Also-India Seychelles MOU : भारत ने सेशेल्स के लिए खोला सहयोग का खजाना, 175 मिलियन डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज का ऐलान

Related Articles

Back to top button