LPG crisis India : LPG संकट के बीच केरोसिन की वापसी, पेट्रोल पंपों पर 60 दिन तक बिक्री की मंजूरी
LPG crisis India : LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 21 राज्यों में पेट्रोल पंपों पर 60 दिनों के लिए केरोसिन बिक्री की अनुमति दी है। जानें पूरा अपडेट।
LPG crisis India : वैश्विक ईंधन संकट के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए केरोसिन (मिट्टी का तेल) की आपूर्ति को लेकर नियमों में अस्थायी ढील दी है। Ministry of Petroleum and Natural Gas द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 60 दिनों के लिए पेट्रोल पंपों के माध्यम से केरोसिन की बिक्री की अनुमति दी गई है।
सरकार ने यह कदम Liquefied Petroleum Gas (LPG) की कमी से जूझ रहे उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए उठाया है। इसके तहत सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के चुनिंदा पेट्रोल पंपों को केरोसिन स्टोर और वितरित करने की अनुमति दी गई है। हर आउटलेट पर अधिकतम 5,000 लीटर केरोसिन रखा जा सकेगा, जबकि प्रत्येक जिले में अधिकतम दो पेट्रोल पंपों को इसके लिए नामित किया जाएगा।
नई व्यवस्था के तहत Public Distribution System (PDS) के जरिए एड-हॉक सप्लाई भी शुरू की गई है, जिससे घरेलू उपयोग—जैसे खाना पकाने और रोशनी के लिए केरोसिन उपलब्ध कराया जा सके। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्त निगरानी रखी जाएगी।
अधिसूचना में केरोसिन के स्टोरेज, ट्रांसपोर्टेशन और वितरण से जुड़े कुछ लाइसेंसिंग नियमों में भी छूट दी गई है, ताकि सप्लाई चेन को तेज किया जा सके। हालांकि, Petroleum and Explosives Safety Organisation के सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रहेगा।
गौरतलब है कि भारत में केरोसिन की खपत पिछले वर्षों में कम हो गई थी, लेकिन मौजूदा LPG संकट और पश्चिम एशिया में तनाव के चलते सरकार को यह अस्थायी कदम उठाना पड़ा है।



