बड़ी खबर: ट्रम्प का सख्त रुख अब खुद संभालो हालात, अमेरिका नहीं करेगा मदद
Big news: Trump's tough stance: Now handle the situation yourself, America will not help.
Iran US Israel War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने साफ कहा है कि अब अमेरिका किसी भी देश की मदद के लिए आगे नहीं आएगा और हर देश को अपने हालात खुद संभालने होंगे।
ट्रम्प ने कहा कि जो देश तेल संकट का सामना कर रहे हैं, वे अमेरिका से तेल खरीद सकते हैं, क्योंकि वहां इसकी कोई कमी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई देश चाहे तो खुद हिम्मत दिखाकर होर्मुज स्ट्रेट जाकर तेल हासिल कर सकता है, लेकिन अमेरिका इस प्रक्रिया में किसी की मदद नहीं करेगा।
इस बीच अमेरिका ने ईरान के इस्फहान शहर में एक बड़े हथियार डिपो पर एयरस्ट्राइक की। बताया जा रहा है कि इस हमले में शक्तिशाली बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया, जिससे डिपो में रखे हथियारों में बड़े धमाके हुए और इलाके में आग लग गई।
ट्रम्प ने अपने बयान में दावा किया कि ईरान अब पहले से काफी कमजोर हो चुका है और सबसे कठिन चरण पूरा हो गया है। उन्होंने संकेत दिया कि अब बाकी देशों को अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए खुद कदम उठाने होंगे।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के बयानों और सैन्य कार्रवाइयों से मध्य पूर्व में तनाव बढ़ सकता है और इसका असर वैश्विक तेल बाजार पर भी देखने को मिल सकता है।
Read Also-Bihar Temple Stampede : नालंदा शीतला अष्टमी मेले में भगदड़, 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल



