UP Weather Alert : ‘यूपी में मौसम का डबल अटैक’, आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

UP Weather Alert : यूपी में मौसम का बड़ा बदलाव, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट। 5 अप्रैल को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का खतरा, जानें पूरी अपडेट।

UP Weather Alert : उत्तर प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अप्रैल की शुरुआत में बढ़ती गर्मी के बीच अब प्रदेश पर आंधी, तेज बारिश और ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने स्थिति को देखते हुए कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, ईरान और पाकिस्तान की दिशा से आ रहे दो मजबूत पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की ओर बढ़ रहे हैं। इनका असर उत्तर प्रदेश में 3 अप्रैल से दिखना शुरू होगा, जबकि 5 अप्रैल को मौसम सबसे ज्यादा बिगड़ने की आशंका है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, 3 और 4 अप्रैल को यलो अलर्ट रहेगा, लेकिन 5 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा), गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

तापमान में गिरावट की संभावना

गुरुवार को प्रदेश में तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से अधिक है। हालांकि, 6 अप्रैल तक बारिश और बादलों के चलते तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इससे गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन उमस बढ़ सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ मिलकर मौसम को और ज्यादा अस्थिर बना रहे हैं, जिससे ओलावृष्टि की स्थितियां बन रही हैं।

Related Articles

Back to top button