Raghav Chadha News:“पिक्चर अभी बाकी है”-Raghav Chadha का Aam Aadmi Party को जवाब
AAP के आरोपों के बीच राघव चड्ढा का वीडियो जवाब
Raghav Chadha News: पंजाब की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। Raghav Chadha और Aam Aadmi Party के बीच मतभेद अब खुलकर सामने आने लगे हैं। पार्टी के कुछ नेताओं ने राघव चड्ढा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने संसद में पंजाब से जुड़े अहम मुद्दों को प्रभावी ढंग से नहीं उठाया।
इन आरोपों के बीच राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी है। वीडियो में उन्होंने कहा, “पंजाब मेरे लिए सिर्फ एक मुद्दा नहीं है, बल्कि मेरा घर, मेरी मिट्टी और मेरी आत्मा है।” उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग यह मानते हैं कि उन्होंने पंजाब के मुद्दे नहीं उठाए, उनके लिए यह वीडियो “एक छोटा सा ट्रेलर” है, क्योंकि “पिक्चर अभी बाकी है।”
अपने वीडियो में चड्ढा ने उन कई मुद्दों का जिक्र किया, जिन्हें उन्होंने संसद में उठाने का दावा किया है। इनमें करतारपुर साहिब और ननकाना साहिब कॉरिडोर, किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की मांग, पंजाब में बढ़ते प्रदूषण और ‘कैंसर ट्रेन’ जैसे गंभीर विषय शामिल हैं।
Also Read: Prayagraj News-अधीनस्थ अदालत लिखने पर हाईकोर्ट तल्ख
इसके अलावा उन्होंने MSP की कानूनी गारंटी, राज्य में पानी की किल्लत, भूजल के गिरते स्तर, शहीद भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग, और पंजाब के लिए फंड जारी करने जैसे मुद्दों को भी उठाने की बात कही। उन्होंने आनंदपुर साहिब को हेरिटेज सिटी बनाने और राज्य के विकास के लिए केंद्र से अधिक सहयोग की भी मांग की।
हालांकि, आम आदमी पार्टी ने उनकी ‘निष्क्रियता’ की आलोचना करते हुए इसे पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ बताया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि राघव चड्ढा का यह जवाब पार्टी के अंदर उठ रहे सवालों को शांत कर पाता है या नहीं।
Written By: Kalpana Pandey



