ODI World Cup 2027: भारत के ग्रुप में पाकिस्तान समेत ये टीमें हो सकती हैं शामिल, फिर होगा महामुकाबला!

वनडे विश्व कप क्रिकेट अगले साल होने वाला है और इसकी तैयारियां तेज हैं। इस बीच चर्चा है कि भारत और पाकिस्तान एक बार फिर इस टूर्नामेंट में आमने-सामने हो सकते हैं।

ODI World Cup 2027: भले ही आईसीसी ने अभी तक आधिकारिक शेड्यूल और ग्रुप्स की घोषणा नहीं की है, लेकिन संभावित टीमों और ग्रुप स्ट्रक्चर को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। ODI World Cup 2027 को लेकर तैयारियां अभी से तेज हो गई हैं। इस बार टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें दो ग्रुपों में बांटा जाएगा।

टॉप 8 टीमें आईसीसी वनडे रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वालिफाई करेंगी, जबकि बाकी टीमें क्वालीफायर राउंड के बाद जगह बनाएंगी। माना जा रहा है कि 31 मार्च 2027 की रैंकिंग के आधार पर अंतिम ग्रुपिंग तय की जाएगी। इस वक्त भारतीय टीम आईसीसी वनडे रैंकिंग में नंबर-1 पर बनी हुई है और ऐसे में संभावना है कि भारत अपने ग्रुप का नेतृत्व करेगा। पहले के पैटर्न के अनुसार ग्रुप ए और ग्रुप बी में टीमें संतुलन बनाए रखने के लिए रैंकिंग और सीडिंग के आधार पर बांटी जाती हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा जाएगा। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को ध्यान में रखते हुए दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखा जा सकता है, ताकि ब्रॉडकास्ट और रेवेन्यू दोनों को बढ़ावा मिले। भारत-पाक मुकाबला हमेशा से ही टूर्नामेंट का सबसे चर्चित मैच रहा है।

संभावित ग्रुप की बात करें तो भारत के साथ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, श्रीलंका और एक क्वालीफायर टीम शामिल हो सकती है। इसके अलावा मेजबान देशों में से एक टीम और एक अन्य क्वालीफायर टीम भी ग्रुप में जगह बना सकती है। ODI World Cup 2027 का आयोजन साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा। ऐसे में मेजबान देशों की भागीदारी भी ग्रुप स्टेज को और दिलचस्प बना सकती है।

Also Read: Sports Update/IPL 2026: Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore मैच पर बारिश का खतरा? गुवाहाटी के मौसम ने बढ़ाई टेंशन

हालांकि अभी सब कुछ अनुमान के आधार पर है और असली तस्वीर आईसीसी की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगी। लेकिन इतना तय है कि अगर भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में आते हैं तो क्रिकेट फैंस को एक बार फिर महामुकाबले का रोमांच देखने को मिलेगा।

Written By: Kalpana Pandey

Related Articles

Back to top button