Pratapgarh News-भयहरणनाथ धाम में सामाजिक सत्याग्रह रहा जारी

Pratapgarh News-भयहरणनाथ धाम में 6वां सामाजिक सत्याग्रह देर शाम तक जारी रहा। वहीं उप जिलाधिकारी सदर के निर्देश पर गठित राजस्व विभाग की टीम द्वारा नायब तहसीलदार बालेंदु शेखर के नेतृत्व में धाम के भूमि की पैमाइस प्रारंभ की गई। राजस्व विभाग द्वारा पैमाइस शुरू करने के कारण सत्याग्रहियों ने बुद्धि शुद्धि यज्ञ स्थगित कर सत्याग्रह जारी रखा। वहीं आवश्यक पुलिस बल के साथ चौकी प्रभारी व प्रबन्ध संस्थान के कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने पैमाइस में सहयोग किया ।

यह जानकारी देते हुए महासचिव सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर ने बताया कि भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के बैनर तले गत 15 मार्च से निरंतर धाम व धाम से जुड़ी सामलाती भू संपति को कब्जा मुक्त करके जनोपयोगी बनाने हेतु सामूहिक सामाजिक सत्याग्रह हो रहा है । इसी कड़ी में रविवार को अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित सामाजिक सत्याग्रह में बड़ी सख्या में स्थानीय कार्यकर्ता व ग्रामीणों ने भाग लिया। थानाध्यक्ष जेठवारा के निर्देशन में चौकी प्रभारी राजीव वर्मा के नेतृत्व में सुबह से देर शाम तक आवश्यक पुलिस बल की मौजूदगी में नाप हुई। जिसमे सभी पक्षों ने सहयोग किया, राजस्व टीम ने प्रथम चरण में धाम के कुल रकबे की प्रारंभिक नाप की।

उन्होंने बताया कि सर्व सम्मति से तय हुआ कि अगले रविवार 26 अप्रैल को सामाजिक सत्याग्रह यथावत जारी रहेगी, वही राजस्व विभाग ने भी इसी दिन बिस्तृत पैमाइस करने का निर्णय लिया है। वहीं सभी ने धाम में वर्षो से कुछ निहित स्वार्थी तत्वों द्वारा हो रहे मनमाने पन व अनाधिकार कार्यो को नियंत्रित करने की जिला प्रशासन से मांग की।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के अध्यक्ष अशोक कुमार मुन्ना यादव, संरक्षक देवी प्रसाद मिश्र, कार्यवाहक अध्यक्ष लाल जी सिंह, उपाध्यक्ष वित्त राजीव नयन मिश्र, उपाध्यक्ष प्रशासन बबन सिंह, सचिव संगठन राज किशोर मिश्र, कोषाध्यक्ष कमलेश वैश्य, योग गुरु राजेंद्र अग्रहरि मुन्ना जी, जग नारायण सेठ, दिनेश अग्रहरि, उमेश महाजन, बुद्धि प्रकाश द्विवेदी, मुरली पांडेय, जतिन मिश्र, अनिल मिश्र, अंकित सिंह, लाल चंद्र अग्रहरि, अनूप कौशल व कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र तथा स्वच्छता नायक राज कुमार गौतम ने विशेष सहभागिता की।

Read Also-Shraddha-Kapoor-पहली बार आमिर खान की हीरोइन बनेंगी श्रद्धा कपूर, फिल्मी गलियारों में हलचल

रिपोर्ट-उमेश पाण्डेय

Related Articles

Back to top button