West Bengal Elections 2026: अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में हुई भारी मतदान प्रतिशत को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड मतदान से यह संकेत मिल रहा है कि राज्य में बदलाव की लहर है और भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने की संभावना है।
कोलकाता में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अमित शाह ने कहा कि पहले चरण में हुए मतदान के बाद पार्टी के आंतरिक आकलन के अनुसार, कुल सीटों में से भाजपा 110 से अधिक सीटें जीत सकती है। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी चरणों में भी मतदाताओं का उत्साह इसी तरह बना रहेगा और पार्टी राज्य में सरकार बनाने में सफल होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए जो चेहरा सामने आएगा, वह स्थानीय होगा। उनके अनुसार, राज्य का अगला मुख्यमंत्री ऐसा व्यक्ति होगा जो बंगाल में जन्मा हो, बंगाली भाषा जानता हो और राज्य की संस्कृति से भली-भांति परिचित हो।
रिकॉर्ड मतदान पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित शाह ने कहा कि पहले चरण में मतदाताओं ने बड़े उत्साह के साथ मतदान किया है, जो लोकतंत्र में लोगों के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मतदान राज्य में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत है।
इस दौरान उन्होंने राज्य की मौजूदा सरकार पर भी निशाना साधा और ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार की कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की आवश्यकता है और भाजपा सरकार बनने पर कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
Also Read: New Delhi: AIIMS दिल्ली में मंत्रालय के आदेश पर अड़चन, प्रशासनिक पारदर्शिता पर उठे गंभीर सवाल
दूसरे चरण के मतदान से पहले अमित शाह ने मतदाताओं से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की व्यवस्थाओं के चलते मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो रही है और लोगों को राज्य के बेहतर भविष्य के लिए बढ़-चढ़कर मतदान करना चाहिए।