UP News : योगी सरकार के AI विजन को नई रफ्तार, लखनऊ बन रहा देश का बड़ा टेक्नोलॉजी और इनोवेशन हब
UP News : उत्तर प्रदेश में AI आधारित गवर्नेंस को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में AI Transformation Conclave 2026 आयोजित किया गया। योगी सरकार ने AI City और UP AI Mission के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।
UP News : योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से देश के बड़े टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब के रूप में उभर रहा है। इसी दिशा में शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित ‘AI Transformation Conclave 2026’ में देशभर के 50 से अधिक वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
कॉन्क्लेव में ‘The AI-Powered Public Administrator: Competencies for a New Era of Governance’ विषय पर विशेष वर्कशॉप आयोजित की गई। इस सत्र का संचालन NIHIT की संस्थापक और इंडिया-यूएस CEO फोरम की वर्किंग ग्रुप-7 की शेरपा डॉ. सुबी चतुर्वेदी ने किया।
डॉ. सुबी चतुर्वेदी ने कहा कि लखनऊ अब केवल तहजीब का शहर नहीं, बल्कि AI और इनोवेशन का उभरता केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि इनमोबी जैसी कंपनियों के डीपटेक ऑपरेशन्स शुरू होने से प्रदेश में रिसर्च, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप और गवर्नेंस का नया इकोसिस्टम तैयार हो रहा है।
कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी AI नीति और टेक्नोलॉजी विजन पर भी चर्चा हुई। सरकार ने हाल ही में लखनऊ की वृंदावन योजना में ₹368 करोड़ की लागत से देश की पहली AI City को मंजूरी दी है। वहीं UP AI Mission के लिए ₹225 करोड़ का विशेष बजट भी निर्धारित किया गया है।
स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के CEO मनोज कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश AI आधारित गवर्नेंस का राष्ट्रीय मॉडल बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने बताया कि सरकार AI, क्वांटम और डीपटेक तकनीकों के लिए मजबूत डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रही है।
कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, MSME, स्टार्टअप्स और नागरिक सेवाओं में AI की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई।



