IPL 2026 Sports News: टॉप-2 में ही खत्म करेगी गुजरात टाइटंस! पीयूष चावला की बड़ी भविष्यवाणी से बढ़ी CSK की टेंशन
पूर्व स्पिनर बोले- चेन्नई के खिलाफ जीत मिली तो गुजरात सीधे टॉप-2 में करेगी फिनिश, नेट रन रेट पर नहीं रहना पड़ेगा निर्भर
IPL 2026 Sports News: Gujarat Titans को लेकर पूर्व भारतीय स्पिनर Piyush Chawla ने बड़ी भविष्यवाणी की है। उनका मानना है कि गुजरात की टीम IPL 2026 के लीग स्टेज के बाद टॉप-2 में ही फिनिश करेगी। वहीं इस बयान ने Chennai Super Kings की टेंशन बढ़ा दी है।
गुजरात को चाहिए सिर्फ एक जीत
आईपीएल 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस फिलहाल 13 मैचों में 8 जीत और 16 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है। हालांकि, शनिवार को Kolkata Knight Riders के खिलाफ टीम को 29 रन से हार का सामना करना पड़ा।
248 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम निर्धारित 20 ओवर में 218/4 रन ही बना सकी। टीम के लिए Sai Sudharsan ने नाबाद 53 रन बनाए, जबकि कप्तान Shubman Gill ने 85 रन की शानदार पारी खेली। वहीं Jos Buttler ने 57 रन का योगदान दिया।
CSK के खिलाफ मैच होगा निर्णायक
पीयूष चावला ने जियो हॉटस्टार पर बातचीत में कहा कि गुजरात के पास अब भी टॉप-2 में जगह पक्की करने का मौका पूरी तरह अपने हाथ में है।
उन्होंने कहा,
“गुजरात टाइटंस थोड़ी चिंतित जरूर होगी क्योंकि वे टॉप-2 में रहना चाहेंगे। लेकिन उनके पास अभी भी मौका है। CSK के खिलाफ उनका एक मैच बाकी है। अगर वे वह मैच जीत जाते हैं तो निश्चित रूप से टॉप-2 में जगह बना लेंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर नेट रन रेट और दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा।”
उन्होंने आगे कहा कि टूर्नामेंट के इस अहम मोड़ पर कोई भी टीम दूसरी टीमों पर निर्भर नहीं रहना चाहती।
IPL 2026: धर्मशाला में PBKS vs RCB की बड़ी भिड़ंत, प्लेऑफ की रेस होगी और रोमांचक
गुजरात की बल्लेबाजी पर भी उठाए सवाल
Piyush Chawla ने गुजरात की बल्लेबाजी शैली को लेकर भी अपनी राय रखी। उनके मुताबिक 240+ के बड़े लक्ष्य का पीछा करना गुजरात जैसी टीम के लिए मुश्किल साबित होता है।
उन्होंने कहा,
“शुभमन गिल बेहद भरोसेमंद बल्लेबाज हैं और अपने खेल को अच्छी तरह समझते हैं। लेकिन 248 रन का लक्ष्य बिल्कुल अलग चुनौती होती है। गुजरात की टीम 200-210 के स्कोर के आसपास बेहतर खेलती है, लेकिन जब लक्ष्य 240 के पार चला जाता है तो उनकी बल्लेबाजी शैली पर दबाव बढ़ जाता है।”
चावला ने यह भी कहा कि गुजरात का टॉप ऑर्डर साझेदारी बनाकर खेलने पर ज्यादा निर्भर करता है और उसमें विस्फोटक बल्लेबाजी की कमी दिखाई देती है।



