Indian Railway : बीकानेर मंडल के नए अपर मंडल रेल प्रबंधक बने राजेंद्र सिंह चौधरी
Indian Railway : हनुमानगढ़ जिले के गांव खिनानियां के मूल निवासी राजेंद्र सिंह चौधरी को उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल का नया अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) नियुक्त किया गया है। रेलवे बोर्ड की ओर से सोमवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए गए।
जेडआरयूसीसी के पूर्व सदस्य भीम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि रेलवे बोर्ड के निदेशक/स्थापना (स्पेशल) सी. के. विनोद द्वारा नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (IRSEE) के अधिकारी राजेंद्र सिंह चौधरी जल्द ही वर्तमान एडीआरएम रूपेश कुमार का स्थान ग्रहण करेंगे।
वर्तमान में राजेंद्र सिंह चौधरी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। उनकी नियुक्ति को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।



