Iran-US Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर, MoU साइन होने के बाद ट्रंप बोले- ‘It’s Signed’
महीनों के तनाव के बाद अमेरिका-ईरान के बीच अंतरिम समझौता, दोनों देशों ने शांति की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम
Iran-US Peace Deal: अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव को कम करने की दिशा में एक अहम कूटनीतिक पहल सामने आई है। दोनों देशों ने अंतरिम समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर कर दिए हैं, जिसके बाद क्षेत्रीय हालात में स्थिरता आने की उम्मीद जताई जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अपने-अपने स्तर पर इस समझौते को मंजूरी दी।
फ्रांस के वर्साय में आयोजित एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने समझौते की हार्ड कॉपी पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद थे। हस्ताक्षर के बाद ट्रंप ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा, “It’s signed”, जिसका वीडियो भी चर्चा में है।
ईरान की ओर से डिजिटल हस्ताक्षर
रिपोर्टों के अनुसार, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से समझौते पर हस्ताक्षर किए। बताया जा रहा है कि हस्ताक्षर प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित दस्तावेज मध्यस्थ देशों और संबंधित पक्षों को भेज दिए गए।
व्हाइट हाउस ने साझा किया वीडियो
व्हाइट हाउस की ओर से जारी वीडियो और बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने वर्साय में ईरान से जुड़े मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किए हैं। इस घटनाक्रम को दोनों देशों के बीच तनाव कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
आगे क्या होगा?
समझौते के बाद भी दोनों देशों के प्रतिनिधियों की प्रस्तावित बैठक और आगे की वार्ताओं पर नजर बनी हुई है। माना जा रहा है कि आने वाले दौर की बातचीत में समझौते के क्रियान्वयन, क्षेत्रीय सुरक्षा और अन्य द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कदम
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समझौते के प्रावधान प्रभावी ढंग से लागू होते हैं, तो इससे पश्चिम एशिया में तनाव कम करने और आर्थिक तथा सामरिक स्थिरता को बढ़ावा मिलने की संभावना है। हालांकि, समझौते की दीर्घकालिक सफलता दोनों देशों की भविष्य की प्रतिबद्धताओं और क्रियान्वयन पर निर्भर करेगी।
Written By: Ekta Verma



