Mau News: मऊ में केंद्र के 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ, जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों से रूबरू होंगे नागरिक

गाजीपुर तिराहे पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की पहल, जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया उद्घाटन और आमजन से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Mau News: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, मऊ के तत्वावधान में केंद्र सरकार के 12 वर्ष तथा उत्तर प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गाजीपुर तिराहे पर तीन दिवसीय भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी आम नागरिकों तक पहुँचाना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य तथा गोरखपुर क्षेत्रीय महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन के बाद सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर प्रदर्शित योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे प्रदर्शनी में आकर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, आवास और अन्य जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा पात्रता के अनुसार उनका लाभ लें।

जिला सूचना अधिकारी धनपाल सिंह ने बताया कि यह प्रदर्शनी आगामी तीन दिनों तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। उन्होंने कहा कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का प्रयास है कि सरकारी योजनाओं की सही और विस्तृत जानकारी लोगों तक पहुंचे, जिससे पात्र लाभार्थियों को समय पर सुविधाएं मिल सकें और जागरूकता बढ़े।

प्रदर्शनी परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक प्रदर्शनियों और सूचना पैनलों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी प्रदर्शनी में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली और अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

UP Mau News: घोसी तहसील में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक: एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने अधिकारियों को लगाई फटकार, कहा- जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

कार्यक्रम में संजय पांडेय, संगीता द्विवेदी, प्रीतुलता पांडेय, प्रतीक जायसवाल, सत्यामित्र सिंह, रामानुज सिंह, रामशरण चौहान, संजय कुमार मौर्य, अवधेश सोनकर, रमेश राय, आनंद सिंह, धर्मेंद्र राय, नीतीश गोड सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जिला संवाददाता एक संदेश मऊ

Related Articles

Back to top button