adevertisment Adevertiisment banner

पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला, भाजपा को बताया भारतीय जनलूट पार्टी

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होंने तंज कसते हुए बीजेपी को “भारतीय जनलूट पार्टी” बताया है. रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट करते हुए कहा कि, “पिछले 13 महीनों में पेट्रोल के दाम 24.90 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए तो वहीं डीजल के दाम 23.09 रुपये बढ़ाए गए. उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए पार्टी को जनलूट पार्टी करार किया.”

रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अपने ट्वीट में आगे कहा कि, “महामारी की मार में सरकार भी मुनाफाखोर है.” आपको बता दें, मई महीने के आखिरी दिन सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें में भारी वृद्धि देखने को मिली. सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में 25-30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. हालांकि कुछ स्थानों पर तेल के दामों में कमी आई है.

मई महीने में कंपनियों ने 16 बार तेल की कीमतों में इजाफा किया
मई महीने अब तक तेल कंपनियों ने 16 बार तेल की कीमतों में इजाफा किया है. 2 मई को 5 राज्यों/यूटी में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद 4 मई को तेल की कीमतों में इजाफा हुआ था. तब से लेकर बीते दिन तक 16 बार तेल की कीमतें बढ़ी हैं.राजधानी दिल्ली में मई में पेट्रोल 3.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल 4.42 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है. वहीं, मुंबई, भोपाल और गंगानगर में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.

Related Articles

Back to top button