Prayagraj News-25 फीसदी से अधिक प्रश्न गलत, हाईकोर्ट सख्त; आयोग के सचिव और परीक्षा नियंत्रक तलब

Prayagraj News: Over 25% of questions incorrect; High Court takes a strict view; Commission Secretary and Controller of Examinations summoned.

Pryagraj News:उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी सामने आने पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि जब प्रश्नपत्र के 25 फीसदी से अधिक प्रश्न ही गलत पाए गए हैं, तो केवल अंकों का पुनर्वितरण इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सकता।

सुनवाई के दौरान आयोग की ओर से अदालत को बताया गया कि 125 प्रश्नों वाले प्रश्नपत्र में कुल 33 प्रश्न गलत पाए गए हैं। पहले विशेषज्ञों ने 29 प्रश्नों को पाठ्यक्रम से बाहर माना था, जबकि बाद में चार अन्य प्रश्न भी गलत पाए गए। इस प्रकार कुल 33 प्रश्न त्रुटिपूर्ण निकले।

आयोग के अधिवक्ता के. शाही ने अदालत को बताया कि इन 33 प्रश्नों के अंक शेष सही प्रश्नों में वितरित कर दिए गए हैं और इसके आधार पर संशोधित चयन सूची जारी की गई है। नई सूची में 42 अतिरिक्त अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है।

हालांकि, हाईकोर्ट ने आयोग के इस समाधान पर असंतोष जताते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में प्रश्नों का गलत होना परीक्षा प्रक्रिया की गंभीर खामी को दर्शाता है। अदालत ने कहा कि प्रश्नपत्र तैयार करने और परीक्षा आयोजित करने की पूरी प्रक्रिया की समीक्षा आवश्यक है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

न्यायालय ने आयोग के सचिव और परीक्षा नियंत्रक को 5 अगस्त 2026 को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होकर हलफनामे के साथ यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि प्रश्नपत्र तैयार करने और परीक्षा आयोजित करने की पूरी प्रक्रिया क्या है। मामले की अगली सुनवाई 5 अगस्त को दोपहर 2 बजे संबंधित याचिकाओं के साथ होगी।

Read Also-Sports Cricket News: पाकिस्तान ने आखिरी टी20 जीतकर बचाई लाज, श्रीलंका ने 2-1 से जीती सीरीज

Related Articles

Back to top button