Sunny Deols: ‘परशुराम’ फिलहाल टली, निर्देशक के हॉलीवुड प्रोजेक्ट के चलते शूटिंग पर लगा विराम

Sunny Deol's 'Parashuram' has been put on hold for now; filming has been paused due to the director's Hollywood project.

Sunny Deols :अभिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘परशुराम’ की शुरुआत फिलहाल टल गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के निर्देशक निखिल नागेश भट्ट के एक अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट में व्यस्त होने की वजह से इसकी शूटिंग को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। पहले इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2026 से शुरू होने की चर्चा थी, लेकिन अब इसके 2027 तक आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, निखिल नागेश भट्ट को अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की हॉलीवुड फिल्म ‘डेडलॉक्ड’ के निर्देशन की जिम्मेदारी मिली है। इस फिल्म में ऑस्कर विजेता अभिनेता जेमी फॉक्स मुख्य भूमिका निभाएंगे। बताया जा रहा है कि इस अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट पर लंबे समय से काम चल रहा था और अब इसे अंतिम रूप मिलने के बाद निर्देशक ने फिलहाल ‘परशुराम’ को प्राथमिकता सूची से पीछे कर दिया है।

इधर, फिल्म के निर्माता मैत्री मूवी मेकर्स आगे की रणनीति तैयार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि निर्माता यह तय करेंगे कि निखिल नागेश भट्ट के उपलब्ध होने तक इंतजार किया जाए या फिर फिल्म के लिए किसी नए निर्देशक की नियुक्ति की जाए।

इस बीच, सनी देओल की अगली फिल्म ‘जाट 2’ को जल्द शुरू किए जाने की चर्चा भी तेज हो गई है। वहीं अभिनेता इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बटवारा 1947’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हालांकि, ‘परशुराम’ को लेकर निर्माताओं की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Related Articles

Back to top button