Tej Pratap Yadav: ‘विधाता ने जो लिख दिया वही होगा…’, पिता लालू यादव से अलग होने पर छलका दर्द

रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के प्रोमो में तेज प्रताप यादव पिता लालू प्रसाद यादव का जिक्र करते हुए भावुक नजर आए। घर से अलग रहने को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि किस्मत में जो लिखा है, वही होगा।

Tej Pratap Yadav: लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव इन दिनों रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर चर्चा में हैं। शो के एक हालिया प्रोमो में वह अपने पिता लालू प्रसाद यादव का जिक्र करते हुए भावुक नजर आए। पिता से अलग रहने को लेकर पूछे गए सवाल पर तेज प्रताप ने भर्राए गले से अपनी भावनाएं जाहिर कीं।

‘पिता की छवि दिखनी भी चाहिए’

प्रोमो में जब तेज प्रताप से कहा गया कि उनके अंदर उनके पिता लालू यादव की छवि दिखाई देती है, तो उन्होंने कहा कि ऐसा होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि कौन सा बेटा नहीं चाहेगा कि वह अपने पिता जैसा बने, जीवन में आगे बढ़े और नाम कमाए।

तेज प्रताप के इस जवाब में अपने पिता के प्रति सम्मान और जुड़ाव साफ नजर आया।

Tej Pratap Yadav Arrest: तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, JJD ने लगाया राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप

घर से अलग रहने पर हुए भावुक

इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या घर से अलग रहने पर उन्हें तकलीफ होती है, तो तेज प्रताप भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “भगवान ने जो किस्मत में लिखा है, वही होगा। विधाता के लिखे को कोई नहीं बदल सकता। उसके आगे हम और आप कुछ नहीं कर सकते।”

उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी उनकी भावुक तस्वीर और वीडियो को लेकर प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई यूजर्स ने कहा कि उनके चेहरे पर पिता से दूर होने का दर्द साफ दिखाई दे रहा है।

‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आ रहे कई सितारे

तेज प्रताप यादव के अलावा ‘भोजपुरी बवाल’ में भोजपुरी सिनेमा के कई चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं। शो में पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी समेत कई कलाकार शामिल हैं। शो में मनोरंजन के साथ कलाकारों की निजी जिंदगी और उनके अलग-अलग अंदाज को भी दर्शकों के सामने पेश किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button