Spider-Man Brand New Day Box Office: ‘अवतार’ का रिकॉर्ड टूटा, 10वें दिन भी छप्परफाड़ कमाई; जानिए कुल कलेक्शन

Spider-Man Brand New Day ने भारत में हॉलीवुड फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है।

Spider-Man Brand New Day Box Office: हॉलीवुड सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। रिलीज के 10 दिन पूरे होने के बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार कम नहीं हुई है। दूसरे हफ्ते के शनिवार को फिल्म ने जबरदस्त उछाल के साथ करीब 31 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई 380 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।

फिल्म की इस शानदार कमाई ने भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में बड़ा बदलाव कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ के भारत में बनाए रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

10वें दिन हुई 31 करोड़ की कमाई

दूसरे हफ्ते के शनिवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 31 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इससे एक दिन पहले यानी शुक्रवार को फिल्म ने लगभग 15 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह शनिवार को फिल्म की कमाई शुक्रवार के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा रही।

10वें दिन फिल्म के अंग्रेजी वर्जन ने करीब 18 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि हिंदी वर्जन से 10.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई। इसके अलावा तमिल वर्जन ने 1.80 करोड़, तेलुगु वर्जन ने 0.68 करोड़ और मलयालम वर्जन ने करीब 0.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

रिपोर्ट के अनुसार, 10वें दिन देशभर में फिल्म के 13 हजार से ज्यादा शो प्रदर्शित किए गए।

10 दिनों में 380 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

भारत में रिलीज के पहले ही दिन ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने शानदार शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले दिन सभी भाषाओं में करीब 60.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके बाद शुक्रवार को 49.35 करोड़, शनिवार को 66.75 करोड़ और रविवार को 77.75 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

पहले हफ्ते के सोमवार को फिल्म ने 23.80 करोड़, मंगलवार को 21.75 करोड़, बुधवार को 17 करोड़ और गुरुवार को 14.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को 15 करोड़ और शनिवार को 31 करोड़ रुपये जोड़ते हुए फिल्म की भारत में कुल कमाई करीब 380.75 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Delhi Laxmi Yojana: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500, कौन ले सकता है लाभ? जानिए पात्रता और आवेदन का पूरा तरीका

‘अवतार’ का रिकॉर्ड भी हुआ पीछे

‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में हॉलीवुड फिल्मों के बीच एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों में शामिल थी। वर्ष 2022 में रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में करीब 378 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

अब ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने करीब 380.75 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इस आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की कमाई अभी जारी है और रविवार को भी मजबूत कलेक्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

टॉम हॉलैंड समेत ये सितारे हैं फिल्म में

फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर स्पाइडर-मैन के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं जेंडाया ने मिशेल जोन्स-वॉटसन का किरदार निभाया है। फिल्म की स्टारकास्ट में मार्क रफ्फालो, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल और सैडी सिंक जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

फिल्म की लगातार बढ़ती कमाई को देखते हुए अब निगाहें इस बात पर हैं कि क्या ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारत में हॉलीवुड फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर एक नया बेंचमार्क स्थापित कर पाएगी।

Related Articles

Back to top button