Prayagraj News : आर्या कन्या डिग्री कॉलेज में नवप्रवेशित छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

Prayagraj News : आर्या कन्या डिग्री कॉलेज प्रयागराज में बीए एलएलबी, बीए और बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षकों ने अनुशासन, अध्ययन और करियर को लेकर मार्गदर्शन दिया।

Prayagraj News, आर्या कन्या डिग्री कॉलेज ओरिएंटेशन कार्यक्रम, प्रयागराज कॉलेज न्यूज, बीए एलएलबी ओरिएंटेशन, नवप्रवेशित छात्राएं, प्रयागराज शिक्षा समाचार, Arya Kanya Degree College

Prayagraj News : आर्या कन्या डिग्री कॉलेज में बी.ए. एल.एल.बी. (ऑनर्स), बी.ए. और बी.कॉम. प्रथम वर्ष की नवप्रवेशित छात्राओं के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के चेयरमैन पंकज जायसवाल, प्राचार्या प्रो. अर्चना पाठक सहित महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया।

चेयरमैन पंकज जायसवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या प्रो. अर्चना पाठक ने छात्राओं का स्वागत करते हुए नियमित अध्ययन, सकारात्मक सोच और महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के महत्व पर जोर दिया।

चीफ प्रॉक्टर डॉ. रंजना त्रिपाठी ने कहा कि अनुशासन केवल नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्म-अनुशासन, जवाबदेही, सम्मान और जिम्मेदार निर्णय लेने की भावना भी है। उन्होंने छात्राओं से सकारात्मक और गरिमापूर्ण महाविद्यालयीन वातावरण बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उप-प्राचार्या प्रो. इभा सिरोठिया और डीन प्रो. अंजू श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू करने के लिए प्रेरित किया।

विधि विभाग के विभागाध्यक्ष गौतम जायसवाल ने बी.ए. एल.एल.बी. (ऑनर्स) की छात्राओं का स्वागत करते हुए विधि शिक्षा में आलोचनात्मक चिंतन, नैतिक मूल्यों और व्यावहारिक ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को मूट कोर्ट, सेमिनार, विधिक सहायता और शोध जैसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर विधि विभाग के संकाय सदस्य वैभव सिंह, दीक्षा शुक्ला, रत्नेश द्विवेदी, ऋचा तिवारी और नूर ज़हरा रिज़वी उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए अकादमिक उत्कृष्टता के साथ आत्मविश्वास, प्रभावी संचार, नैतिक मूल्यों और न्याय की भावना विकसित करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। नवप्रवेशित छात्राओं ने अपनी नई शैक्षणिक यात्रा को लेकर उत्साह और सकारात्मकता व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button