Lucknow News : रिद्धि किशोर गौड़ और डॉ. डंडा लखनवी को मिला 172वां सृजन सम्मान
Lucknow News : यूपी प्रेस क्लब और उत्तर प्रदेश साहित्य सभा के सृजन समारोह में डॉ. डंडा लखनवी और रिद्धि किशोर गौड़ को 172वें सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया। कवि सम्मेलन में कई कवियों ने मुक्तक प्रस्तुत किए।

Lucknow News : यूपी प्रेस क्लब और उत्तर प्रदेश साहित्य सभा की ओर से आयोजित सृजन समारोह में वरिष्ठ हास्य कवि डॉ. डंडा लखनवी और गोमती सफाई अभियान से जुड़े समर्पित कार्यकर्ता रिद्धि किशोर गौड़ को 172वें सृजन सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में साहित्य, कविता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों की मौजूदगी रही।
सम्मान प्रदान करने वालों में हसीब सिद्दीकी, सर्वेश अस्थाना, शिवशरण सिंह, मुकुल महान और डॉ. सुभाष गुरुदेव शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान रिद्धि किशोर गौड़ ने जल संरक्षण और जल प्रदूषण से बचाव के उपायों पर विचार साझा किए। उन्होंने जल संचयन के विभिन्न तरीकों और पानी को प्रदूषण से मुक्त रखने की जरूरत पर जोर दिया।
कवि सम्मेलन में मुक्तकों ने बांधा समां
सम्मान समारोह के बाद कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। अरविंद झा के संयोजन एवं संचालन तथा सच्चिदानंद शलभ की अध्यक्षता में आयोजित कवि सम्मेलन की शुरुआत राजीव वर्मा वत्सल की वाणी वंदना से हुई।
कवि सम्मेलन में रविशंकर रवि, प्रभात शंकर, मधु पाठक मांझी, रश्मि शरद, तमाचा लखनवी, प्रतिभा श्रीवास्तव, सुरभि सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, योगी योगेश शुक्ल, डॉ. सुभाष रसिया, विजय अग्रहरि आलोक, प्रभा अरोरा, विजय तन्हा, ठेठ लखनवी, रणवीर बहादुर, सरल तिलहरी, नीलम दीक्षित, अनिता सुधीर, प्रो. जहां आरा, अनिता अरोरा, प्रवीण आवारा, गंगेश मिश्र, मधुकर नाथ, शकुंतला श्रीवास्तव, पूर्णिमा भसीन और डॉ. राकेश प्रताप सिंह समेत कई कवियों ने मुक्तक प्रस्तुत किए।
कवियों की रचनाओं से कार्यक्रम का माहौल साहित्यिक और रसमय बना रहा। श्रोताओं ने कविताओं और मुक्तकों का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में मुकुल महान ने धन्यवाद ज्ञापित किया।



