Pratapgarh News: पूर्व राज्यसभा सांसद शिव प्रताप मिश्रा ‘बाबा’ की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

Pratapgarh Newsभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्व. शिव प्रताप मिश्रा ‘बाबा मिश्रा’ की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

कार्यक्रम का आयोजन पीसीसी सदस्य एवं जिला महासचिव इरफान अली के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने बाबा मिश्रा के राजनीतिक जीवन, सामाजिक सरोकारों और पार्टी के प्रति उनके योगदान को याद किया।

बाबा मिश्रा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. शिव प्रताप मिश्रा ‘बाबा मिश्रा’ ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के साथ ही गरीब और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए काम किया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनके अधूरे विकास कार्यों और सपनों को पूरा करने के लिए उनके सुपुत्र एवं एआईसीसी सदस्य पंडित देवव्रत मिश्रा प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि देवव्रत मिश्रा अपने पिता के बताए रास्ते पर चलते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय हैं।

1988 से 1994 तक रहे राज्यसभा सांसद

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि बाबा मिश्रा उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल रहे। उन्होंने वर्ष 1988 से 1994 तक राज्यसभा सदस्य के रूप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।

उन्होंने कहा कि बाबा मिश्रा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता रहे। इसके अलावा वे भारतीय युवा कांग्रेस की एडवाइजरी कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी भी संभाल चुके थे। वे प्रतापगढ़ जनपद के रामनगर अठगवां गांव के निवासी थे।

‘गरीबों के मसीहा थे बाबा मिश्रा’

पीसीसी सदस्य एवं जिला महासचिव इरफान अली ने बाबा मिश्रा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे गरीबों के मसीहा थे और कांग्रेस पार्टी के मजबूत स्तंभ रहे।

उन्होंने कहा कि बाबा मिश्रा ने अपना पूरा जीवन कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और गरीबों की सेवा में लगा दिया। आज कांग्रेसजनों को उनके बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के पूर्व अध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य रोहित कुमार शुक्ला, कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व महासचिव संतोष तिवारी, एडवोकेट बालेन्दु मिश्र, नगर अध्यक्ष मोहम्मद इश्तियाक, करुणा शंकर मिश्र, आशिक अली, कुंडा ब्लॉक अध्यक्ष राकेश गौतम, घनश्याम, मुन्ना लाल यादव, मीरा देवी गौतम, राम मनोहर गौतम और नूर आलम सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने स्व. शिव प्रताप मिश्रा ‘बाबा मिश्रा’ के बताए सिद्धांतों और उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

उक्त जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी ने दी।

रिपोर्ट: उमेश पाण्डेय, जिला संवाददाता, यूनाईटेड भारत

 

Related Articles

Back to top button