UP News-पीडीए को मजबूत कर 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प : अविनाश कुशवाहा
UP News – Resolve to form an SP government in 2027 by strengthening the PDA: Avinash Kushwaha
UP News-भाजपा सरकार में पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक समाज के साथ अन्याय और अत्याचार बढ़ रहा है। पीडीए को एकजुट और मजबूत कर ऐसी सरकार को सत्ता से हटाना होगा। उक्त बातें गुरुवार को शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के मुंडेरा स्थित एक गेस्ट हाउस में समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव अविनाश कुशवाहा ने कहीं।
उन्होंने कहा कि आरक्षण में अनियमितताओं के कारण हजारों युवाओं के भविष्य पर संकट खड़ा हुआ है। किसान और व्यापारी परेशान हैं तथा अल्पसंख्यक समाज के साथ भी नाइंसाफी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और अधिकारों की रक्षा के लिए पीडीए के सभी वर्गों को एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करना होगा।
सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे सपा महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने कहा कि भाजपा ने पूरे देश में सांप्रदायिक सद्भाव और आपसी भाईचारा बिगाड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी सत्ता को हटाना ही एकमात्र विकल्प है।
विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद प्रत्याशी अमरनाथ सिंह मौर्य ने कहा कि एनडीए की सरकार नहीं, बल्कि अहंकार की सरकार है। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सभी वर्गों को एकजुट होना होगा।
कार्यक्रम का संचालन आयोजक लाल चंद्र कुशवाहा ने किया। सम्मेलन में महानगर महासचिव रविंद्र यादव, संगम लाल मौर्य, तारिक सईद अज्जू, मयंक यादव जोंटी, अभिमन्यु पटेल, दीप माला पटेल, शकील अहमद, मोहम्मद अजहर, कमलेश कुशवाहा, धर्मदास कुशवाहा, विनय यादव, डीके यादव, गणेश यादव, उदयराज मौर्य, दिलीप प्रजापति, सुभाष मौर्य, अनिल मौर्य, कृष्णदेव मौर्य, देवीलाल, संध्या मौर्य, रीता मौर्य, वंदना मौर्य, अनिकेत कुशवाहा, सचिन मौर्य, विनोद कुशवाहा, देवेंद्र कुशवाहा, विनय मौर्य, भाईलाल कुशवाहा आदि मौजूद रहे।



