‘किंग’ की शूटिंग में आईं मुश्किलें
एक फैन ने शाहरुख खान से पूछा कि फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान सबसे चुनौतीपूर्ण पल कौन सा रहा। इस पर अभिनेता ने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें कुछ चोटें लगी थीं, जिसके कारण कई बार काम रोकना पड़ा।
हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि अब उनकी सेहत ठीक है और फिल्म का काम सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है।
अपकमिंग फिल्मों पर क्या बोले SRK?
जब एक प्रशंसक ने ‘किंग’ के बाद आने वाले प्रोजेक्ट्स के बारे में सवाल किया तो शाहरुख ने अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान ‘किंग’ पर है और अभी वही उनके लिए काफी है।
उनके इस जवाब के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
‘मन्नत’ को लेकर भी दिया मजेदार जवाब
सेशन के दौरान एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर इस बार अभिनेता अपनी बालकनी में फैंस से मिलने नहीं आएंगे तो उन्हें अपना बंगला ‘मन्नत’ बेच देना चाहिए।
इस पर शाहरुख खान ने भी मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह नई गैलरी तैयार कर रहे हैं और अगली बार वहीं से फैंस का अभिवादन करेंगे।
फैन की क्रिएटिविटी से हुए प्रभावित
एक अन्य प्रशंसक ने फिल्म ‘किंग’ से जुड़े पोस्टर डिजाइन किए थे। शाहरुख ने उन पोस्टर्स की तारीफ करते हुए कहा कि वह उन्हें अपनी क्रिएटिव टीम को भेजेंगे। अभिनेता की इस प्रतिक्रिया ने फैन का दिन बना दिया।
‘किंग’ को लेकर बढ़ा इंतजार
शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ पहले से ही चर्चा में है। अभिनेता के ताजा बयान के बाद साफ है कि वह फिलहाल इसी प्रोजेक्ट पर फोकस कर रहे हैं। फैंस भी फिल्म से जुड़ी नई अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।