Pratapgarh News-जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

Pratapgarh News – District Judge and District Magistrate inspected the district jail.

Pratapgarh News-जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय व जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय द्वारा जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का व्यापक रूप से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार परिसर, विभिन्न बैरकों, पाकशाला, लाइब्रेरी, पुस्तकालय, चिकित्सालय, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

संयुक्त निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कारागार में निरुद्ध बंदियों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बंदियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा उन्हें शासन द्वारा निर्धारित सभी सुविधाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। अधिकारियों ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था का भी गहन परीक्षण किया।

उन्होंने सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं का निरीक्षण करते हुए सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला बैरक के निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी ने महिला बंदियों से उनके स्वास्थ्य, खान-पान, चिकित्सा सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। किशोर बैरक में अधिकारियों ने किशोर बंदियों से बातचीत कर उन्हें शिक्षा और सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुमुद उपाध्याय, सिविल जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शाम्भवी, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Read Also-Chandauli News-सेवा संकल्प अभियान के तहत धानापुर के 68 परिषदीय विद्यालयों में ड्राइंग प्रतियोगिता में 340 छात्र ब्लॉक स्तरीय स्पर्धा के लिए चयनित

Related Articles

Back to top button