adevertisment Adevertiisment banner

Chandauli News-मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 133 जोड़ों का हुआ विवाह, शासन स्तर से मिला उपहार

Chandauli News: 133 couples married under the Chief Minister's Mass Marriage Scheme; received gifts from the government.

Chandauli News-जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आज विभिन्न विकास खंडों में शनिवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया।

इस योजना के तहत सकलडीहा, बरहनी और चकिया विकास खंड में कुल 133 जोड़ों ने विवाह के बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। आयोजित कार्यक्रमों में शासन द्वारा निर्धारित सभी उपहार सामग्रियां नवविवाहित जोड़ों को विधिवत वितरित की गईं।

विकास खंडवार विवाह में
​सकलडीहा चन्दौली: 45 जोड़े, बरहनी चन्दौली: 29 जोड़े, चकिया चन्दौली: 59 जोड़े कुल 133 जोड़े रहेI
​
इस अवसर पर विकास खंड में विधायक सुशील सिंह, विधायक कैलाश आचार्य , संबंधित ब्लॉकों के ब्लॉक प्रमुख, जनपद स्तर से नामित नोडल अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, संबंधित विकास खंड अधिकारी व कर्मचारी तथा समाज कल्याण विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नव-विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी।

Read Also-Amethi News-किसान दलहनी व तिलहनी फसलों में फॉस्फेटिक उर्वरक के स्थान पर सल्फर युक्त उर्वरक का करें प्रयोग-जिला कृषि अधिकारी

चंदौली से ब्यूरो चीफ सत्येन्द्र कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button