adevertisment Adevertiisment banner

Bihar News-कौन हैं अनुष्का शर्मा? मनीष कश्यप के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा तेज, पटना यूनिवर्सिटी चुनाव में भी आजमा चुकी हैं किस्मत

Bihar News – Who is Anushka Sharma? Speculation intensifies regarding her relationship with Manish Kashyap; she also once tried her luck in the Patna University elections.

Bihar News-बिहार के चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने 5 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर साझा करते हुए अपनी जिंदगी में नए सफर की शुरुआत के संकेत दिए। इस पोस्ट में उनके साथ अनुष्का शर्मा नजर आईं। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते और शादी की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

मनीष कश्यप की पोस्ट सामने आने के बाद लोग अनुष्का शर्मा के बारे में जानने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। आखिर अनुष्का कौन हैं, उनकी पढ़ाई कहां हुई है और वह क्या करती हैं? आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

ABVP के समर्थन से लड़ चुकी हैं छात्रसंघ चुनाव

अनुष्का शर्मा का नाम साल 2026 में पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के दौरान भी चर्चा में आया था। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के समर्थन से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था। हालांकि, इस चुनाव में उन्हें सफलता नहीं मिली और वह तीसरे स्थान पर रहीं।

चुनाव प्रचार के दौरान वायरल हुआ था वीडियो

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के प्रचार के समय अनुष्का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। यह वीडियो पटना कॉलेज के हॉस्टल से जुड़ा बताया गया था। वीडियो में अनुष्का कुछ छात्रों के सामने भावुक होकर रोती दिखाई दी थीं।

अनुष्का ने आरोप लगाया था कि कुछ लोग उनके चरित्र को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इस मामले को लेकर उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। वीडियो वायरल होने के बाद छात्रसंघ चुनाव के दौरान यह मामला काफी चर्चा में रहा।

पटना विश्वविद्यालय से की है पत्रकारिता की पढ़ाई

अनुष्का शर्मा बिहार के औरंगाबाद की रहने वाली बताई जाती हैं। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन यानी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। उनके पिता का निधन हो चुका है और उनकी मां ने ही उनका पालन-पोषण किया है।

कौन हैं मनीष कश्यप?

मनीष कश्यप बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से आते हैं। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और यूट्यूब के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है। बिहार से जुड़े सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर वीडियो बनाने के कारण उन्हें काफी लोकप्रियता मिली।

हाल ही में मनीष कश्यप रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन-2’ में भी नजर आए थे। इस शो के दौरान उनकी कायरा के साथ दोस्ती को लेकर भी काफी चर्चाएं हुई थीं।

फिलहाल अनुष्का के साथ तस्वीर साझा करने के बाद मनीष कश्यप की निजी जिंदगी चर्चा में है। उनकी पोस्ट को लोग नए रिश्ते की शुरुआत से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, शादी की तारीख या अन्य औपचारिक जानकारी को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

Read Also-UP News- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर राज्य कर्मचारियों को दी बड़ी सौगात, बोनस के लिए 1022 करोड़ रुपये स्वीकृत

Related Articles

Back to top button