Entertainment News Today-धनतेरस पर श्रद्धा कपूर का खास अंदाज, मां लक्ष्मी के रूप में शेयर किया पोस्टर
Entertainment News Today – Shraddha Kapoor’s special look for Dhanteras: she shares a poster appearing as Goddess Lakshmi.
Entertainment News Today-अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी होने के बाद अब अभिनेत्री ने इसका नया पोस्टर साझा किया है। पोस्टर में श्रद्धा माता लक्ष्मी के रूप में नजर आ रही हैं। गुलाबी साड़ी, भारी आभूषण और सिर पर आकर्षक मुकुट पहने उनका यह पारंपरिक लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। श्रद्धा ने पोस्टर के साथ धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘ये दिवाली… ईठा वाली!’ उनके इस अंदाज को प्रशंसकों की ओर से खूब पसंद किया जा रहा है।
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ‘ईठा’ महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के जीवन से प्रेरित है। फिल्म में श्रद्धा कपूर ‘ईठा बाई’ की भूमिका निभा रही हैं। इसकी कहानी एक ऐसी कलाकार के संघर्ष और सफर को सामने लाती है, जिसने तमाम चुनौतियों के बावजूद अपनी अलग पहचान बनाई। फिल्म के जरिए महाराष्ट्र की लोककला, लावणी और तमाशा की परंपरा को भी दर्शाया जाएगा। ट्रेलर में नौवारी साड़ी को केवल पहनावे के बजाय मराठी महिलाओं की पहचान, गौरव और संस्कृति से जोड़कर दिखाया गया है।
दिनेश विजान और लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्मित इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म का संगीत अजय-अतुल ने तैयार किया है। ‘ईठा’ 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Read Also-Politics : 15 साल बाद राहुल गांधी के आवास पर दिवाली मिलन, छठ के बाद कांग्रेस की बड़ी बैठक की तैयारी



