Bollywood News Today-धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए सनी देओल
Bollywood News Today – Sunny Deol gets emotional while remembering Dharmendra
Bollywood News Today-अभिनेता सनी देओल इन दिनों फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के किरदार को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट दृश्य में उनकी एक झलक दिखाई गई है, हालांकि इसमें उनका चेहरा नजर नहीं आता। इस बीच सनी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे करण देओल के साथ पिता धर्मेंद्र के फार्महाउस पर पहुंचे नजर आ रहे हैं।
सनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में फार्महाउस पर चल रहे खेती के काम की झलक दिखाई है। वीडियो में सनी और करण खेतों में फसल से जुड़े काम को ध्यान से देखते नजर आते हैं। इसके साथ भावुक संगीत भी सुनाई दे रहा है। वीडियो के कैप्शन में सनी ने लिखा, ‘आपकी याद आ रही है पापा।’ उनकी इस पोस्ट से पिता के प्रति उनका भावुक जुड़ाव जाहिर होता है।
धर्मेंद्र का यह फार्महाउस मुंबई के पास लोनावाला-खंडाला की पहाड़ियों में स्थित है। करीब 100 एकड़ में फैली इस संपत्ति में हरियाली और गांव जैसा माहौल है। धर्मेंद्र यहां फिल्मी दुनिया की व्यस्तता से दूर समय बिताया करते थे। फार्महाउस में बैठने के लिए बड़ा खुला परिसर और गर्म पानी का स्विमिंग पूल भी है। गौरतलब है कि धर्मेंद्र का 24 नवंबर, 2025 को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।



