UP News: मुख्यमंत्री योगी ने वीरांगना ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
UP News: Chief Minister Yogi pays tribute on the death anniversary of Veeranagana Uda Devi Pasi
UP News:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वीरांगना ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि पर मथुरा में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके अदम्य साहस, वीरता, राष्ट्रभक्ति और सर्वाेच्च बलिदान को गहरी नमन किया तथा मातृभूमि के प्रति उनके समर्पण का स्मरण किया।
नारी शक्ति के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं वीरांगना ऊदा देवी
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी का त्याग, बलिदान और वीरता भारतीय इतिहास की गौरवशाली विरासत का अभिन्न हिस्सा है। उनका जीवन देश की नारी शक्ति के लिए सदैव एक प्रेरणा का स्रोत रहा है। वीरांगना ऊदा देवी ने अपने अदम्य साहस और पराक्रम से देशभक्ति, आत्मसम्मान और संघर्ष की जो अनुपम मिसाल पेश की, वह आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।
महान विभूतियों की विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है सरकार
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार वीरांगना ऊदा देवी सहित देश के अन्य महान वीर-वीरांगनाओं के गौरवशाली इतिहास, उनके योगदान और विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि इन महान विभूतियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की गाथाएं जन-जन तक पहुंचें, ताकि नई पीढ़ी अपनी ऐतिहासिक विरासत से भली-भांति परिचित होकर उनसे प्रेरणा ले सके।
Read Also-Business News: एक फरवरी को पेश होगा बजट, सीतारमण ने शुरू कीं प्री-बजट परामर्श’ बैठकें



