Amethi News: दीवार काटकर चोरों ने पार किया लाखों रूपए का माल। इन्हौना पुलिस जांच पड़ताल में जुटी।
Amethi News: Thieves broke through a wall and made off with goods worth lakhs of rupees. Inhauna police are engaged in an investigation.
Amethi News:इन्हौना थाना क्षेत्र के सढिया गांव में रविवार को बीती रात बेखौफ चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। चोरों ने एक घर की पक्की दीवार में सेंध काटकर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया, जेवर में पायजेब 2 जोडी़, 2 जोड़ी कमर माला, मांग बेदी 2 जोड़ी, 2 जोडी़ मंगलसूत्र, 2 जोडी़ झुमकी, एवं 5000 हजार रुपया नगद चोर उठा ले गये, सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया, वही ग्रामीणों को एक चोरी का बक्सा गाँव के बाहर एक मन्दिर के पास पडा मिला, बताया जा रहा है कि चोरों ने सढिया गांव में वारदात को अंजाम देने के साथ ही बगल के गांव में भी चोरी करने का प्रयास किया।
लगातार चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग उठ रही है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विवेक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस चोरी की वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। अब देखना यह है कि पुलिस कब तक चोरों का सुराग लगाकर चोरी की इस वारदात का खुलासा करती है और ग्रामीणों को भय के माहौल से निजात दिलाती है। इन्हौना थानाध्यक्ष विवेक सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Read Also-Lucknow News: लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकारों का एक विशेष दल कुंडा पहुंचा



